मेरठ, अगस्त 21 -- मेरठ/सरधना। सरधना में एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या की गई। युवती के सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर मौत के घाट उतारा गया है। शव को कुशावली गांव के बाहरी छोर पर जंगल में फेंका गया था। कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर को शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। आशंका है कि युवती कहीं ओर की रहने वाली हो सकती है। एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम को लगाया गया है। कुशावली और दौलतपुर गांव के बीच में सड़क किनारे ईंख के खेत में लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त ...