मेरठ, अप्रैल 4 -- कस्बा हर्रा के पास सरधना-बिनौली रोड पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान माजिद, गुड्डू पुत्रगण नूर मोहम्मद व तालिब पुत्र अहमद हसन के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने सभी घायलों को तुरंत सरूरपुर सीएचसी पर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार माजिद और गुड्डू किसी काम से सरधना गए थे, लौटते समय हर्रा राजवाहे के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही तालिब की बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू और तालिब की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले को लेकर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.