मेरठ, मार्च 24 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के सरधना-बिनोली रोड पर मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने भिडंत हो गई। भिडंत के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे और क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। गांव जसड़ सुल्ताननगर निवासी कुर्बान अपनी कार में पंप से पेट्रोल लेकर गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव की ओर मुड़ने लगा, तभी हर्रा की ओर से आ रही ब्रेजा कार से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों कारें अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरीं।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण और राहगीर पहुंच गए और दोनों वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.