मेरठ, जून 30 -- बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर मेरठ जिले का नाम रोशन करने वाले दानिश का बुधवार को सरधना में जोरदार स्वागत हुआ। वे यहां हाजी फहीमुददीन अब्बासी के यहां रिश्तेदारी में आए थे। जहां पुलिस चौकी बस स्टैंड पर उनका समर्थकों ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। दानिश ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में हुए शेरू क्लासिक कॉम्पटीशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उससे पूर्व मुजफ्फरनगर में हुए नार्थ इंडिया चैम्पयिनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस्टर इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके अलावा मुम्बई आईबीबीएफ की तरफ से वे मिस्टर यूनिवर्स का खिताब भी जीत चुके हैं। स्वगत करने वालों में चांद अब्बासी, सलमान अब्बासी, अनस, शुएब, शादाब कुरैशी, सलमान कुरैशी, आसिफ अब्बासी, सलाउददीन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...