मेरठ, अप्रैल 13 -- आगरा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम से लौटते हुए सरधना में अपने रिश्तेदार विशाल पुरी के चौक बाजार स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और पार्टी में हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का गिनाया। कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि देश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : नारी शक्ति वंदन योजना का स्वागत, उमड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.