मेरठ, मई 14 -- सरधना देहात क्षेत्र में ईकड़ी रोड व धर्मपुरी बस्ती में जर्जर सड़कों और गलियों के नवनिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक ने ग्राम प्रधान पति विपिन कुमार को विभिन्न गलियों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव सौंपे, जिन पर जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है। रिहान मलिक ने ग्राम प्रधान पति विपिन कुमार के आवास पर मुलाकात कर ईकड़ी रोड और धर्मपुरी ईदगाह बस्ती की बदहाल गलियों की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि टूटी सड़कों और जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रस्ट की ओर से जिन गलियों के निर्माण की मांग रखी गई, उनमें धर्मपुरी ईदगाह बस्ती में सुरेश प्रजापति के मकान से राजवीर कश्यप के मकान तक की गली...