मेरठ, जनवरी 8 -- सरधना। एसआईआर के बाद जारी हुई मतदाता सूची ड्राफ्ट से जुड़ी आपत्तियों और शिकायतों के निस्तारण के लिए सरधना तहसील में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस पर मतदाता का नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन और अन्य त्रुटियों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। बुधवार को कई लोगों ने यहां पहुंचकर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची ड्राफ्ट जारी कर दिया है। उक्त ड्राफ्ट सूची में अनियमितताएं देखी जा रही हैं। किसी का नाम गायब है तो किसी का पता गलत दर्ज हो गया है। मतदाताओं की इन समस्याओं का समाधान कराने के लिए तहसील में चुनाव कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है जहां पर संबंधित अधिकारी मतदाताओं की समस्याएं सुनेंगे। एसडीएम ने यह भी बताया कि जो मतदाता तहसील नहीं आ पा रहे हैं, वे अपने क्...