मेरठ, जनवरी 28 -- सरधना। सरधना क्षेत्र में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के स्कूलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान स्कूल और कॉलेजों में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। रेड रोज पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ समाज सेवी एनुद्दीन शाह व स्कूल प्रबंधक रमनदीप चौधरी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सायरा अहमद ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महात्व बताया। केके पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने ध्वजारोहण किया। खिर्वा स्थित तेज पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर छात्रों को वीर शहीदों और राष्ट्रीय नायकों के योगदान की जानकारी दी गई। प्रबंध नि...