सरधना की सुरक्षा के लिए स्थाई फायर स्टेशन बेहद जरूरी: विधायक
मेरठ, मई 18 -- सरधना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं और जलभराव की समस्या को लेकर विधायक अतुल प्रधान ने मेरठ मंडलायुक्त को पत्र भेजकर सरधना में स्थायी फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है। साथ ही नगर के लिए कम से कम तीन अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने और बरसात से पूर्व नालों की तलीझाड़ सफाई कराने की मांग उठाई है। विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि पिछले कुछ समय से सरधना नगर और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों, मकानों, खेतों और अन्य स्थानों पर आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वर्तमान फायर स्टेशन नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर होने के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट लग जाते हैं। इससे कई बार आग विकराल रूप ले लेती है और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरधना में घनी आबादी, बाजार, डेयरियां के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.