सिद्धार्थ, जुलाई 14 -- बांसी। बांसी कस्बा निवासी व्यवसाई सरदार स्वर्ण सिंह को उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी में (पूर्वांचल) उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी पद पर मनोनीत किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड ने कहा कि सेवा, समर्पण, ईमानदारी और नेतृत्व के साथ सिख पंथ व समाज की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। पूर्वांचल में गुरुद्वारों के विकास, संगत की सेवा और सिख समाज की सेवा करके उसको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Basti News: गरीबों का सिविल सर्विसेज व मेडिकल की तैयारी करायेगी गुरुद्वारा कमेटी यह भी पढ़ें- ऑल इंडिया ज्वेलर्स गोल्डस्मिथ की कानपुर टीम गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...