बिजनौर, सितम्बर 28 -- गांव ओरंगाबाद उर्फ लालवाला में शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती देशभक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला महासचिव गुरपेज सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने महान क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र प्रेम को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सरदार भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। यह भी पढ़ें- पंजाबी महासभा ने जंयती पर भगत सिंह को किया याद कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।गुरपेज स...