जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- एनआईटी जमशेदपुर की ओर से बुधवार को यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा एनआईटी जमशेदपुर में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।पदयात्रा अंडरपास आदित्यपुर से आरंभ होकर एनआईटी जमशेदपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने एकता और राष्ट्र प्रेम पर जोर देते हुए सभी को "भारत माता की जय" के जयकारों से प्रेरित किया। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि "जहां एकता और समन्वय होता है, वहां साधारण मिट्टी का एक ढेला भी मज़बूत प्रतीत होता है। स्वतंत्रता मिलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.