रांची, नवम्बर 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को तोरपा में सरदार @150 यूनिटी मार्च -एक भारत आत्मनिर्भर भारत का आयोजन किया गया। भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा माय भारत के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय यूनिटी मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, ललिता कुमारी, रोशन कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, संतोष जायसवाल, निखिल कंडुलना ने दीप जलाकर किया। उपस्थित लोगों को देश की एकता और अखंडता बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी। स्कूल व कॉलेज के विधार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नीलकंठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.