गंगापार, अक्टूबर 7 -- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह को लेकर बुधवार को अपना दल (एस) के नवाबगंज स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सलाहकार जवाहर पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें समारोह में शामिल होने का आमंत्रण और सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट किया। आमंत्रण देने वालों में संजय पटेल, सुभाष पटेल और अपना दल एस के जिला महासचिव आशीष पटेल शामिल रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...