मऊ, नवम्बर 9 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए सरदार पटेल के जीवन पर आधारित थीम पर चित्रकला और रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद छात्राओं ने 'राष्ट्रीय एकता में युवा शक्ति की भूमिका' विषय पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरित आकर्षक कृतियाँ बनाईं। मुख्य अतिथि ने छात्राओ के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में राष्ट्रभक्...