देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को शहर के भुजौली कालोनी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, सुधीर मद्धेशिया, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद चौरसिया, विजय पंडित बेलदार, रमेश मल सभासद, सूरज पटेल, यशवंत शाही, सुमित गिरी, एडवोकेट बजरंगी मणि त्रिपाठी, मुकुल मणि त्रिपाठी और जयराम तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.