सरदार नगर मोड़ पर सतनाम किराना स्टोर पर स्कॉर्पियो लेकर आए चोरों ने की चोरी
रुद्रपुर, मई 19 -- गदरपुर, संवाददाता। सरदार नगर चक्की मोड़ स्थित पर सतनाम किराना स्टोर में देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि चोर स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आए थे। जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 3 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट के बीच बदमाशों ने कटर से दुकान के शटर का ताला काटा और दुकान के अंदर घुस गए। चोर दुकान के गल्ले में रखी करीब 70 से 80 हजार रुपये की नकदी के साथ-साथ काजू, बादाम, किशमिश आदि के पैकेट भी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान स्वामी को तब हुई जब अखबार डालने वाले ने बताया कि दुकान का शटर थोड़ा सा उठा है और ताले टूटे हुए हैं। जब दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे तो गल्ले में नगदी और अन्य सामान गायब था। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.