सहारनपुर, मई 3 -- सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया की 308वीं जयंती के अवसर पर रविवार रेलवे रोड स्थित गांधी पार्क में प्रभु जी की रसोई में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलाल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया के बताए रास्तों पर चलकर ही समाज तरक्की करेगा। कार्यक्रम में सर्व प्रथम सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महासभा के अध्यक्ष विनीत करनवाल ने सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया के जीवन, उनके योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन्हें कलाल समाज का कुल गुरु एवं प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में पार्षद राजेश वालिया और भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.