कन्नौज, अगस्त 22 -- सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सौरिख थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव का है, जहां चोरों ने एक पशुपालक के घर से बरामदे में बंधी करीब 75 हजार रुपये कीमत की 5 बकरियां चोरी कर लीं। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार सरदापुर निवासी शमशाद पुत्र मजहर अली के घर के बाहर बरामदे में बकरियां बंधी थीं। बीती रात करीब 12 बजे तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन रात करीब 3 बजे जब शमशाद की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि सभी बकरियां गायब हैं। यह देखकर उनके होश उड़ गए और परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पीडि़त ने तुरंत डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर बड़ी ही शातिर तरीके से बिना किसी आहट के ...