भागलपुर, जून 25 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव में मंगलवार अहले सुबह अपनी बैटरी वाली स्कूटी को चार्ज में लगाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हीरामन राय के पुत्र विष्णुदेव राय के रूप में हुई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मंगलवार अहले सुबह तीन बजे के करीब मृतक विष्णुदेव राय अपनी ई-स्कूटी चार्ज में लगाने नींद से उठे और बिजली के बोर्ड में जैसे तार लगया वैसे उसे करंट लग गया। जब उसे बचाने के लिए घरवाले दौड़े तो उन्हें भी करंट का झटका लग गया। मेन स्विच ऑफ कर घर की बिजली काटी और उसे आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि इस तरह की किसी प्रकार की कोई घटना की लिखित शिकायत थाना...