जमशेदपुर, अगस्त 2 -- विश्व जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सरजामदा के शांति नगर में माहवारी जागरूकता चौपाल का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. मनीष झा ने किया। इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़े मिथकों, स्वच्छता के सही तरीकों तथा संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं एवं किशोरियों के बीच निःशुल्क पुनः उपयोग योग्य "प्रोजेक्ट बाला" सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। वक्ताओं ने बताया कि पुनः उपयोग योग्य पैड महिलाओं के लिए किफायती होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।डॉ. मनीष झा ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसके प्रति समाज ...