जमशेदपुर, जनवरी 22 -- जमशेदपुर संवाददाता। परसुडीह के सरजमदा में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। जानकारी के अनुसार सरजमदा के सुशीला पूर्ति के घर में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई। हालांकि, घर के अंदर रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से अचानक धुआं और चिंगारियां उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर अन्य लोगों को भी बुलाया। इसके बाद परसूडीह थाना और दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखा...