गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जनपद के करीब 11 लाख बिजली उपभोक्ताओं का सितंबर माह का बिल कम आएगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने सितंबर के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) माइनस में जारी किया है। इस संबंध में शासन से आदेश जारी हो गए हैं। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि जून माह के लिए एफपीपीएएस की गणना -7.93 प्रतिशत की है, जिसे सितंबर के बिलों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 के तहत हर महीने बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर आने वाले खर्च के आधार पर एफपीपीएएस तय किया जाता है। यह भी पढ़ें- झारखंड में बिजली को लेकर नया नियम, ये गलती पड़ेगी भारी; एक्ट्रा चार्ज भी लगेगा इसकी गणना एन-3 महीने के सिद्धांत पर होती है, यानी सितंबर के बिल में जून के ख...