वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर में 19 नवंबर को दो करोड़ के कफ सिरप की बरामदगी मामले में पंजीकृत कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में आरोपी सरगना शुभम जायसवाल के विरुद्ध इंटरपोल की ओर से कमिश्नरेट पुलिस ने रेड कार्नर नोटिस जारी कराया है।प्रकरण से प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल वर्तमान समय में दुबई (UAE) फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए इन्टरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए आवेदन दिया गया था। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि इसके बाद सीबीआई के सहयोग से इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस प्राप्त कर ली गई है। रेड कार्नर नोटिस के अनुसार उपरोक्त अभियुक्त को सम्बन्धित देश की ओर से अ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...