पटना, मार्च 26 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने राज्य सरकार से 24 घंटे एक ही दर से बिजली की आपूर्ति करने की मांग की है। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि जब से राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है, तब से पूरे बिहार में बिजली की कटौती जारी है। अब सरकार ने शाम छह से रात 10 बजे तक बिजली की कीमत महंगी करने का फरमान जारी किया है, जबकि इस दौरान बिजली की ज्यादा आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि भाकपा राज्य सरकार से सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, स्मार्ट मीटर वापस लेने और 24 घंटे एक ही दर पर बिजली उपलब्ध कराने की मांग करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.