नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-सोमनाथ यात्रा' आयोजित करने जा रही है। इसके तहत 30 अप्रैल को 1300 श्रद्धालु सफदरजंग से एक विशेष रेलगाड़ी में सफर कर सोमनाथ जाएंगे। इस आयोजन की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्षों की अखंड आस्था को समर्पित है और दिल्लीवासियों को अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 अप्रैल को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से लगभग 1300 श्रद्धालुओं को लेकर एक विशेष ट्रेन गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह सोमनाथ पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- सरकार कराएगी 1300 श्रद्धालुओं को सोमनाथ धाम की मुफ्त यात्रा 1, 2 और 3 मई को श्रद्धालु भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर एवं आस...