नई दिल्ली, जुलाई 20 -- CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद तक मार्च की तैयारी की है। इसी बीच पार्टी ने सोमवार को दावा किया है कि सरकार ने पहली बार बातचीत की कोशिश की है। हालांकि, इसे लेकर केंद्र की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सीजेपी लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, सीजेपी के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि केंद्र सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर बातचीत की कोशिश की है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि किस मंत्री या अधिकारी की तरफ से बातचीत की अपील की गई है। वहीं, सरकार ने अब तक इसपर आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है।सोनम वांगचुक ने की थी मांग सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मांग की थी कि अ...