सरकार स्टेडियम बनाने के लिए कहती तो है लेकिन कहीं धरातल पर नहीं है: विधायक
गढ़वा, अप्रैल 14 -- मेराल, प्रतिनिधि। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सोहबरिया गांव में आयोजित वीरांगना फूलन देवी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि खेल से जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है वहीं आपसी प्रेम को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से पड़ोसी वार्ड से मैत्री संबंध प्रगाढ़ होगा। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि गांव के युवाओं को खेलने के लिए सरकार स्टेडियम बनाने के लिए कहती तो है लेकिन कहीं धरातल पर नहीं है। खिलाड़ियों के खेलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उसके कारण खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व सांसद घुरन राम, जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ लाल मोहन, दिनेश चौधरी, मनोज चौधरी मौजूद थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.