मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- कुढ़नी। सरकार की ओर से जीविका के तहत मिलने वाली 10 हजार की राशि नहीं दिलवाने पर एक जीविका दीदी के घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। जीविका दीदी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन उत्तरवारी टोला की जीविका दीदी निकिता कुमार के घर पर मंगलवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे निखिल कुमार नाम के व्यक्ति ने ईंट-पत्थर बरसाया। इससे छत पर लेटे जीविका दीदी के पुत्र मुरली को चोट लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर निकिता छत पर पहुंची। बच्चे को लेकर जैसे ही वह नीचे गई तो निखिल ने उसके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। शोरगुल पर आरोपी भाग निकला। तब जीविका दीदी ने थाने में लिखित शिकायत की। तुर्की थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचीं। पूछताछ के लिए आरोपी के घर गईं, लेकिन आरोपित फरार थ...