उरई, दिसम्बर 13 -- उरई, संवाददाता। सवर्ण आर्मी सेवा न्यास ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को तीन सूत्रीय मांग पत्र देते हुए कहा कि सरकार सवर्ण आयोग का गठन जल्द से जल्द किया जाए। शुक्रवार को सवर्ण आर्मी सेवा न्यास के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र देते हुए प्रदीप कुमार ने बताया कि आजादी के बाद से सवर्णों के ऊपर अत्याचार होते चले जा रहे हैं। कभी एससी एसटी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिससे आहत होकर कई लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इस कानून में सुधार किया जाए वही जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए या फिर आर्थिक आरक्षण लागू किया जाए साथ ही सरकार सवर्ण आयोग का गठन किया जाए जिससे उनकी समस्याओं का निस्तारण हो सके। इस दौरान धर्मेंद्र,सौरभ,ललित व्यास, सुधीर कुमार,प्रदीप कुमार,पवन कुमा...