आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूजीसी रेगुलेशन लागू करने, जेएनयू के छात्रों के उत्पीड़न के खिलाफ युवाओ और किसान संगठनो ने प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार समता की मांग करने वालों की आवाज को दबाना चाहती है। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आजमगढ़ को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार यूजीसी रेगुलेशन को और जवाबदेही के साथ जिम्मेदार, प्रभावी बनाकर लागू करे। यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में सोशलिस्ट किसान सभा, भाकपा माले, आरवाईए, पूर्वांचल किसान यूनियन, वामसेफ, कारवां, एनएपीएम के नेता और कार्यकर्ता सड़को पर उतरे। कलक्ट्रेट परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी रेगुलेशन पर अस्थायी रूप से लगाई गई रोक एससी, एसटी, ओबीसी के छात्रों के अधिकारों पर हमले को और तेज करेगी। जेएनयू में यूजीसी रेगुलेशन को लेकर निकाले गए सम...