संभल, अक्टूबर 5 -- नगर पंचायत सिरसी में चेयरमैन कौसर अब्बास के आवास पर रविवार को उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी युनुस ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं उत्तराखंड में भी पार्टी सरकार बनाने की हैट्रिक करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष का स्वागत इस दौरान कमर, लड्डन, कमर मेंहदी, इरफान, अनिल श्रीमाली, दानिश गदीरी, पप्पू, छि...