हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। महिला आरक्षण को लेकर सियासी घमासान के बीच मंगलवार को हल्द्वानी कांग्रेस ने धरना दिया। मंगलपड़ाव स्थित आंबेडकर पार्क में कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर 'भ्रम की राजनीति' करने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यदि सरकार सच में महिला हितैषी है तो प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर वर्तमान परिसीमन के आधार पर तुरंत 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करे।गोदियाल ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है। आरोप लगाया कि सरकार इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर टालने की कोशिश कर रही है। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने किया विस कूच, पुलिस के रोकने पर धक्कामुक्की, नारेबाजी कांग्रेस की मांग है कि 2027 का विधानसभा चुनाव मौजूदा परिसीमन के आधार पर ही महिल...