लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने में हो रही देरी से प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री के शिक्षक दिवस पर घोषणा के चार माह बीत जाने के बाद भी शासन कैशलेस इलाज लागू नहीं कर रहा है। जबकि दीपावली तक इस योजना को लागू किया जाना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिये जाने की घोषणा थी। इसमें शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेश व रसोईयों समेत करीब 11 लाख शिक्षक व कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलनी थी। सोहनलाल वर्मा का कहना है कि संगठन कई वर्ष से राज्य कर्मियों की तर्ज पर शिक्षकों को कैशलेस इलाज दिये जाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.