नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम एशिया संकट पर संसद में चर्चा की मांग की है। विदेश नीति के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीति साफ करनी चाहिए। अखिलेश यादव ने सरकार पर अमेरिकी दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युद्धकालीन हालात और संकट के इस माहौल में हमारी प्राथमिकता इस संकट से जुड़े विषयों पर होनी चाहिए। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि वह इस स्थिति से कैसे निपट रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बड़ा सवाल है क्योंकि बहुत बड़ी तादाद में भारतीय खाड़ी के देशों में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल गए कई पत्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.