बदायूं, अप्रैल 8 -- भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गांव बस्ती चलो अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत जन प्रतिनिधि और नेता बूथ स्तर पर जाकर जनता से संवाद के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में शेखूपुर विधानसभा के ग्राम मिढ़ौली मिर्ज़ापुर में अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी उपस्थित रहे। कहा, केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंच रही हैं। सेक्टर संयोजक महेशपाल लोधी, कार्यक्रम संयोजक विकासपाल सह संयोजक संतोष यादव, जीशान पहलवान, अब्बास बख्श, इगलास बख्श, अफज़ल मिर्ज़ा, हरिराम लोधी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.