लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, विशेष सवाददातासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता में आने पर हर साल महिलाओं को 40 हजार रुपये देंगे। साथ ही बेटियों की पढ़ाई, महिलाओं को समृद्ध और सुरक्षित करने के लिए और योजनाएं लाएंगे। सपा सरकार में शुरू की गई रानी लक्ष्मी बाई सम्मान योजना को और मजबूत बना कर लागू करेंगे। पीडीए के माध्यम से यूपी में सरकार बनाकर महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं लाएंगे।सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में अपनी दादी मूर्ति देवी व मां मालती देवी के नाम पर आयोजित महिला सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र की 26 महिलाओं व युवतियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज और देश की स्थिति का पता लगाने के लिए वहां की महिलाओं को देखकर लगाया जा सकता है। भारत में विभिन्न ...