हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में लगातार बढ़ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बाघ का आतंक लगातार बढ़ रहा है। जनपदों के दूरस्थ गांवों में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां बाघ ग्रामीणों को निवाला बना रहे हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि शासन और प्रशासन की संवेदनशीलता कहीं दिखाई नहीं देती।आर्य ने भदयुनी गांव में बाघ के हमले से हुई मौत की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से कई सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि क्या हमारी जिम्मेदारी सिर्फ फाइलों तक सीमित रह गई है? क्या ग्रामीणों की जान की कोई कीमत नहीं है? आज हालत यह है कि लोग जंगल जाने से डर रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और महिलाएं रोज म...