गढ़वा, मई 25 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनी में सीपीएल सीजन 5 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव पहुंचे।उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बैटिंग कर फाइनल मैच की शुरुआत कराया। विधायक ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें। गांव के युवकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सरकार भी खेल और खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है। सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह का खेल का आयोजन करती रही है ताकि गांव की युवाओं को भी खेलने का मौका मिल सके। यही युवा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी बनकर राज्य का नाम रोशन करेंगे। यह भी पढ़ें- विशुनपुर अड़रा को हराकर माणिक हरिकेश ने की ट्रॉफी अपने नाम जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने कहा विधायक के सहयोग...