नई दिल्ली, मई 28 -- देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के शेयर एक बार फिर चर्चा में हैं। सरकार ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए OFS (Offer For Sale) लॉन्च किया है, जिसके तहत रिटेल निवेशकों को शुक्रवार से शेयर खरीदने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि सरकार यह शेयर Rs.412 के फ्लोर प्राइस पर बेच रही है, जो मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस Rs.458.15 से करीब 11% कम है। ऐसे में निवेशकों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या यह निवेश का सुनहरा मौका है या फिर सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- पतंजलि फूड्स पर Rs.1,353 करोड़ का GST नोटिस, शेयर बाजार में मचा हड़कंप कोल इंडिया (Coal India) का OFS बुधवार को गैर-रिटेल निवेशकों के लिए खुला था और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कंपनी के OFS...