गाजीपुर, अप्रैल 11 -- बहादुरगंज। प्रदेश सरकार के पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एप्रोच मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का शिलान्यास किया। गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के मोड़ आम्बेडकर तिराहा के पास आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विधिवत हवन पूजन किया। मंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही, मार्ग के सुंदरीकरण से इलाके की सौंदर्यात्मक छवि भी बेहतर होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मंत्री ने चंडी धाम परिसर में सुंदरीकरण के लिए 1 करोड़ 43 लाख की चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है और इसी क्रम में सड़कों, पुलों एवं अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।...