सहारनपुर, जून 17 -- देवबंद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खंड विकास कार्यालय में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में जहां राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। वहीं, विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। स्टेट हाइवे स्थित ब्लॉक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति, कल्याणकारी योजनाओं में व्यापक बदलाव और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को समर्पित रहा है। यह भी पढ़ें- लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई निशुल्क दवाएं कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों ...