पटना, अप्रैल 9 -- राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और बिहार के नेता प्रतिपक्ष इन दिनों लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर बिहार की एनडीए सरकार को घेर रहे हैं। शराबबंदी और बिहार में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरने के बाद अब तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर कहा है कि सरकार तो बन गई लेकिन टीआरई 4 के लिए अभी भी अभ्यर्थी इंतजार ही कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने टीआरई 4 की वैकेंसी जल्द जारी करने की मांग भी की है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, '𝟏𝟕 महीनों की महागठबंधन सरकार में मेरी विशेष पहल पर शिक्षा विभाग को राजद कोटे में लेकर सर्वप्रथम युद्ध स्तर पर शिक्षा विभाग में 𝐓𝐑𝐄-𝟏 और 𝐓𝐑𝐄-𝟐 के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अंदर बिना किसी पेपरलीक, संपूर्ण पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड 𝟐,𝟐...