मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिलारी यादव ने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। प्रदेश के शिक्षकों का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। वह अब बदलाव चाहता है। सारी नौकरियां आउट सोर्स के तहत दी जा रही हैं। इसके जरिए सरकार पिछड़ों का हक छीनने का कार्य कर रही है। सपा ओछी राजनीति नहीं करती है। जो वायदे किए जाते हैं उन्हें पूरा किया जाता है। यह बात गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने सर्किट हाउस में एमएलसी चुनाव की समीक्षा के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ये चुनाव शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई है। भाजपा सरकार में शिक्षकों की लगातार अनदेखी हो रही है। समाजवादी पार्टी ही शिक्षकों के हक की बात करती है। लाल बिहारी यादव ने कहा कि चुनाव में व्यक्ति या चेहर...