सरकार बनी तो चंदा चोरों को दिलाएंगे सजा : अभय दुबे
मेरठ, जुलाई 12 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने शनिवार को मेरठ में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। कहा कि राम किसी दल के नहीं, पूरे देश की आस्था हैं। कथित घोटाले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच हो। चंदा चोरों को तीन तरह से सजा मिलेगी। संविधान और जनता के साथ भगवान सजा देंगे। सूबे में 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो चंदा चोरी के न सिर्फ सबूत देंगे, बल्कि चंदा चोरों को सजा भी दिलाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभय दुबे ने कहा कि जनता विपक्ष को सत्ता सौंप दे तो चंदा चोरी का हिसाब भी दे देंगे और चंदा चोरी के दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भी भेज देंगे। उन्होंने राम मंदिर चंदे को लेकर भाजपा-संघ को घेरने के साथ ही नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.