सरकार बनाने को बूथ मजबूत करने में जुटे सपाई
कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए रविवार को नवीन मार्केट स्थित महानगर कार्यालय में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, छावनी विधानसभा कमेटी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की। इसमें कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हर एक कार्यकर्ता को अपने बूथ की कमियों को दूर करने और नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया। इसके साथ फर्जी एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटाने का अभियान चलाने को कहा। फजल ने कहा कि 2027 का चुनाव नजदीक है, इसलिए कार्यकर्ता प्रतिदिन बूथ पर समय देकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने पीडीए की बैठकें, पदयात्राएं और जनसभाएं आयोजित कर पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन नगर वरिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.