लखनऊ, मार्च 26 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बनने पर गोमती रिवरफ्रंट पर सम्राट अशोक मौर्य की सबसे अच्छी प्रतिमा स्थापित कराकर उन्हें सोने का सिंहासन पर बैठाकर सम्मानित करेंगे। सपा मुख्यालय में गुरुवार को सम्राट अशोक मौर्य की जयंती मनाई गई। अखिलेश ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।अखिलेश ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य महान और चक्रवर्ती राजा थे। उन्होंने बौद्ध धर्म को भारत से बाहर फैलाने का काम किया। पूरी दुनिया में शांति, सौहार्द और सद्भाव का संदेश दिया। सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया अशोक स्तंभ और शिलालेख आज इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम सब लोग सम्राट अशोक मौर्य के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज को नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम...