लखनऊ, जून 27 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर अयोध्या को अनुपम व अनुकरणीय धार्मिक नगरी बनाएंगे। अखिलेश यादव ने ये बातें शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखीं। उन्होंने कहा कि हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठा के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर 'अयोध्या' को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे। अखिलेश ने कहा कि प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के 'सियाराम-धाम' के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे। इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुनः स्थापित करेंगे। यह भी पढ़ें- सरकार बनने पर...