सरकार पीडीए समाज के अधिकारों की कर रही उपेक्षा- रामनिहोर
सोनभद्र, जून 9 -- सोनभद्र,संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने मंगलवार को जिला कार्यालय में वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक पीडीए समाज के अधिकारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पीडीए समाज के युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। रामनिहोर यादव ने कहा कि आरक्षण केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का आधार है। संविधान ने समाज के वंचित वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों से यह व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियों और नियुक्तियों के दौरान आरक्षण के नियमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.