सरकार पर विपक्ष हमलावर, सोशल मीडिया पर तीखे प्रहार
हमीरपुर, मई 29 -- हमीरपुर। बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल के ढहने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। एक्स, फेसबुस, इंस्टाग्राम सभी प्लेटफार्मों पर इस पुल के ढहने के बाद से सरकार के खिलाफ जमकर पोस्टें की जा रही हैं। सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने हैंडल से पोस्ट किया है कि ये बहुत दुखदाई समाचार है कि उप्र के हमीरपुर में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल भी हैं। राहत-बचाव कार्य तेज किया जाए और मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो व परिजनों को मुआवजा दिया जाए। ये एक गंभीर बात है कि भाजपा के समय में हो रहा हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। हर काम में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की भाजपाई कमीशनखोरी, इसकी मूल वजह है। कभी पुल गिरता है, कभी पानी की टंकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.